किठौर। गांव हसनपुर कला में बुधवार को गांव निवासी कल्याण सिंह के खेत में एक पेड़ के नीचे नवजात शिशु का शव मिला है। सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई महिला नवजात शिशु को कपड़ों में लपेटकर लाई और समाज में बदनामी के चलते चुपचाप यहां रखकर गई है। पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। नवजात को कौन छोड़कर गया इसकी छानबीन की जा रही है।