फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तुषार हत्याकांड में नया मोड़, मृतक की पत्नी ने ससुर को बताया निर्दोष डीआईजी से की निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी से की निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पांची अंडरपास के समीप हुए तुषार त्यागी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने मेरठ जोन के डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने अपने ससुर को निर्दोष बताते हुए पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं।
शिखा त्यागी ने डीआईजी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि एक जून 2026 की रात करीब 11 बजे उनके पति तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका दावा है कि हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई और इसके पीछे अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू, तरुण त्यागी समेत कुछ अन्य लोगों का हाथ है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उनके पति ने घटना से पहले कई बार अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी और कुछ लोगों से चल रही रंजिश की जानकारी भी परिवार को दी थी। पीड़िता का कहना है कि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस के संज्ञान में हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस स्थान पर हत्या की योजना बनाई गई और घटना को अंजाम दिया गया, वहां के सीसीटीवी फुटेज समेत कई ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनसे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकता है। इसके बावजूद पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
शिखा त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वास्तविक आरोपियों को बचाने के लिए जांच की दिशा बदल दी है। उन्होंने कहा कि उनके ससुर राजीव उर्फ सुंदर को इस मामले में आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया, जबकि घटना के समय वह ऋषिकेश में मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे तथ्य और जानकारियां हैं, जो उनके ससुर की बेगुनाही साबित कर सकती हैं।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि हत्या के पीछे संपत्ति और आर्थिक लाभ का उद्देश्य हो सकता है। पीड़िता के अनुसार कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से तुषार त्यागी की हत्या कराकर परिवार को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कई ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों का भी उल्लेख करते हुए उनकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने डीआईजी से मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनसे परिवार को खतरा बना हुआ है।
उधर, डीआईजी कार्यालय में सुनवाई के दौरान मामले को जांच के लिए एसपी देहात के पास भेज दिया गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार का
कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें