फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में नया सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों के लिए वरदान : पारुल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पारुल चौधरी ने कहा, अब खिलाड़ियों को नहीं भटकना पड़ेगा बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एशियन गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाली एथलीट पारुल चौधरी बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचीं। यहां अंतरराष्ट्रीय मानक का सिंथेटिक ट्रैक देखकर बेहद खुश हुईं। उन्होंने कहा कि यह ट्रैक स्थानीय खिलाड़ियों के लिए वरदान है। अब यहां के खिलाड़ियों को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
पारुल चौधरी ने कहा कि अभी तक मेरठ में विश्वस्तरीय सिंथेटिक ट्रैक न होने के कारण स्थानीय एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों या राज्यों का रुख करना पड़ता था। अब कैलाश प्रकाश स्टेडियम में यह सुविधा उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे यहीं रहकर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और देश के लिए पदक जीतने का सपना पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्टेडियम में मौजूद उभरते खिलाड़ियों ने पारुल चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे खेल के गुर सीखे। पारुल ने युवा एथलीटों को मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पारुल के पिता कृष्णपाल सिंह ने भी स्टेडियम में ट्रैक व अन्य कार्यों को लेकर खुशी जताई। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेमकुमार ने भी पारुल चौधरी को एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। यहां एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी, पारुल के भाई राहुल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें