नए गन्ना किसानों को सातवें पखवाडे़ से मिलेंगी पर्ची
मेरठ। जिले के नए गन्ना किसानों का सिस्टम में डाटा फीड हो गया है। जल्द शुरू होने जा रहे सातवें पखवाड़े से इन किसानों को पर्ची जारी होने लगेगी। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 10 हजार किसान गन्ना समितियों के नए सदस्य बने हैं। इन किसानों का डाटा सिस्टम में फीड हो गया है। अगले कुछ दिन बाद पर्ची कैलेंडर का सातवां पखवाड़ा शुरू हो रहा है। इस पखवाड़े से नए सदस्यों को पर्ची मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके चलते वह अपना गन्ना शुगर मिल या क्रय केंद्रों पर डाल सकेंगे।