मेरठ। कोरोना संक्रमण को लेकर 5 नए इलाकों को हॉटस्पॉट बनाया है। जानी क्षेत्र के चौबला गांव, दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर, मुंडाली के गांव सिसौली, परतापुर बाईपास स्थित सुशांत सिटी कॉलोनी और परीक्षितगढ़ की शिवपुरी कॉलोनी को हॉटस्पॉट बनाया गया है। प्रत्येक हॉट स्पॉट 250 मीटर के परिधि में बनाया गया है। हॉट स्पॉट की संख्या अब 34 हो गई है। वहीं, पुष्प विहार, डालमपाड़ा और लखीपुरा को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। यहां पिछले 21 दिन से कोरोना संक्रमण का कोई नया केस सामने नहीं आया।