फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मूट कोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
सुभारती में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज की मूट कोर्ट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के लिए गठित की गई। एसोसिएशन की शिक्षक समन्वयक आफरीन अलमास ने बताया कि कुल 12 पदों के लिए 37 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के आधार पर की गई। इसमें विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों पर विचार रखने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य एना सिसोदिया और आफरीन अलमास ने किया। इस दौरान छात्र समन्वयक ओम ठाकुर, सचिव सृष्टि, संयुक्त सचिव चेतन आनंद और सना, कोषाध्यक्ष लवी मलिक, सदस्य विवेक उपाध्याय, आराध्या कुमारी, रोमी कटारिया, जॉर्ज, सिल्विया, सुबुही और साधिका बनी। नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए प्रो. वैभव गोयल भारतीय ने कहा कि यह टीम छात्रों को शोध एवं मूट प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से सहभागिता के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें