फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्री चंद्रप्रभु भगवान की पालकी शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
श्री चंद्रप्रभु भगवान की तृतीय पालकी शोभायात्रा। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बा स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर से चतुर्थ कालीन श्री चंद्रप्रभु भगवान की रविवार को तृतीय पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ अंकुर जैन ने फीता काटकर किया। पालकी यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य मार्ग, कैलाशपुरी, नए मार्केट से होते हुए वापस जैन मंदिर में संपन्न हुई। पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पालकी यात्रा के साथ-साथ जैन समाज के अनुयायी नृत्य करते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिल्ली, साहिबाबाद, गुरुग्राम, हस्तिनापुर, मवाना आदि के श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर रितेश जैन, विरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, आशीष जैन, सुशील जैन, सुभाष जैन, अभिषेक जैन, वर्धमान जैन, अनिल जैन, राहुल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें