फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीक्षारंभ में नवागत विद्यार्थियों को बताए उच्च शिक्षा के नए आयाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर खुर्द में नए सत्र के नवागत छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा में आए बदलावों से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आरके गुप्ता ने किया। वक्ताओं ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण से जुड़कर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल सुविधाओं के बारे में बताया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित नियमों, पाठ्यक्रम, क्रेडिट प्रणाली और आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने कौशल विकास पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इनका अधिक-से-अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें