फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नए सर्किल रेट लागू, महंगी हो गई जमीन

Tue, 05 Aug 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में आज से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। वहीं जमीन खरीदते समय ज्यादा स्टांप देना पड़ेगा। जिले में औसतन 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। 15 दिन पहले जो प्रस्तावित सर्किल रेट निर्धारित किए गए थे, उन्हें ही अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार साल से लगातार सर्किल रेट बढ़ रहे हैं। इस बार भी सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। करीब ढ़ाई माह से जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है। पहले सर्किल रेट 01 अगस्त से बढ़ने थे, लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी के चलते इन्हें तीन दिन की देरी से लागू किया जा रहा है। अब मंगलवार से जमीनों के बैनामों में बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से ही स्टांप शुल्क लगेगा। सर्किल रेट लागू करने से पहले प्रस्तावित रेट पर आपत्तियां भी मांगी गई थी। कुल 22 आपत्ति आई और सभी का निस्तारण किया गया। यह आपत्तियां एक भी जगह प्रस्तावित सर्किल रेट में परिवर्तन नहीं करा पाई।


नई कॉलोनियों पर हुआ सबसे ज्यादा असर
जिले में बिजनौर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद और चांदपुर की करीब 35 नई कॉलोनियां चिन्हित की गई थी। यह सभी शहर से बाहर की ओर बनी हैं। इनमें अभी तक पड़ोस के गांव का सर्किल रेट लग रहा था। अब मार्केट रेट को देखते हुए सर्किल रेट बढ़ाया गया। मंगलवार से नए सर्किल रेट पर ही इन कॉलोनियों में बैनामे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अगस्त से नए सर्किल रेट लागू हो रहे हैं। इसकी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंगलवार से नए सर्किल रेट पर ही बैनामें होंगे।
-आशुतोष जोशी, एआईजी स्टांप, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें