फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक में नेट बैंकिंग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक सर्वर दिन में कई बार हुआ स्लो
विज्ञापन

मेरठ। एचडीएफसी बैंक की नेट बैंकिंग सर्विस बृहस्पतिवार दोपहर कई घंटे तक बाधित रही। बैंक सर्वर में आई समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं के अनुसार दिल्ली रोड सहित अन्य ब्रांचों में भी कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी नेट बैंकिंग के अपग्रेड किए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, नेट बैंकिंग के दौरान लिखा आ रहा था कि अत्यधिक लोड के कारण समस्या आ रही है, कुछ समय बाद पुन: कोशिश करें। यह स्थिति दोपहर बारह बजे के बाद शाम 4 बजे तक कई बार उपभोक्ताओं के सामने आई। उधर, दिल्ली रोड स्थित ब्रांच में दोपहर के समय बैंक सर्वर में समस्या के चलते कार्य प्रभावित हुआ। जिसके चलते उपभोक्ताओं ने इस संबंध में बैंक अधिकारियों से मामले की जानकारी की। गढ़ रोड ब्रांच मैनेजर अमिताभ के अनुसार बैंकिंग कार्य में कोई समस्या नहीं आई है। दिल्ली रोड ब्रांच मैनेजर ने बताया कि नेट बैंकिंग सर्विस अपग्रेडेशन के चलते दोपहर में कुछ समय के लिए बंद रही थी। वहीं, बैंक सर्वर कुछ समय के लिए स्लो हो गया था। बैंक में भीड़ बहुत अधिक थी जिसके चलते थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि कुछ समय बाद ही कार्य सुचारु रूप से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें