मवाना(मेरठ)। मोहल्ला तिहाई शाहपुर गढी निवासी जरीन बानो ने थाने में तहरीर में देते हुए पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला तिहाई निवासी जरीन बानो ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह मूल रुप से नेपाल की निवासी है। नेपाल में वह अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका पति मवाना निवासी कपडे़ की फे री का कार्य करता था। वह नेपाल पहुंच गया और उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी उसको तथा उसकी लड़की को करीब 11 साल पहले नेपाल से मवाना ले आया। इस दौरान उसने तीन लड़कों को जन्म दिया। उसका पति मवाना आते ही निठल्ला हो गया तथा कार्य करना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी कपडे़ फाड़कर सड़क पर लाकर मारपीट करता है। आरोपी दबंग किस्म का है, इस कारण मोहल्ले के लोग उससे डरते हैं। शुक्रवा को भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।