देहली गेट क्षेत्र के खैर नगर में स्टेट बैंक के पास कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट की खोदाई के दौरान एक
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बेसमेंट में चल रही खोदाई के दौरान पड़ोसी के मकान की दीवार और लिंटर गिर गया। हादसे में कमरे में सो रहे हसन और उनकी पत्नी हिना मलबे में दबकर घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में बेसमेंट मेें खोदाई करने के कारण लोगों में गुस्सा है।
खैर नगर निवासी हसन ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि उनके मकान के बगल में काफी समय से एक बेसमेंट की खोदाई का काम चल रहा था। मंगलवार रात भी मजदूर इस कार्य में लगे हुए थे। मकान के पिछले हिस्से की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दंपती घायल हो गए। पुलिसकर्मियों और पड़ोसियों ने मिलकर दंपती को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
देहली गेट क्षेत्र के खैर नगर में स्टेट बैंक के पास कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट की खोदाई के दौरान एक
देहली गेट क्षेत्र के खैर नगर में स्टेट बैंक के पास कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट की खोदाई के दौरान एक