सरधना। थाना क्षेत्र के गांव अक्खेपुर निवासी प्रेम पुत्र दयाचंद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को खाना खाकर घर से बाहर जा रहा था। तभी शराब के नशे में उसका पड़ोसी उससे उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने प्रेम के सिर में ईंट मार दी। शोर सुनकर उसकी पत्नी सुनीता और पुत्रवधू रीतू मौके पर आए, लेकिन आरोपी ने उन पर भी ईंट से हमला किया। घायल लोगों का उपचार सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।