फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अस्पताल संचालक पर पड़ोसी ने किया हमला

विज्ञापन
कंकरखेड़ा से लापता बच्ची का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी में अस्पताल संचालक डॉ. सौमिल कुमार को नाली के पानी की निकासी के विवाद में पड़ोसी ने हमला कर दिया। इसमें नाक पर चोट लगने के कारण डॉ. सौमिल कुमार घायल हो गए। श्रद्धापुरी फेस दो निवासी डॉ. सौमिल ने बताया कि उन्होंने एक अस्पताल बना रखा है। अस्पताल के ऊपर वाली मंजिल पर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोस में रहने वाला एक युवक आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। शनिवार शाम नाली में पानी निकासी को लेकर पड़ोसी युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। शाम को आरोपी उनके अस्पताल में पहुंचा और उसके डॉ. सौमिल पर हमला कर दिया। अस्पताल स्टाफ व अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें