फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य सामान लेकर मजदूर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरकारी विभागों में बिजली के काम की ठेकेदारी करने वाले रविंद्र तोमर का ट्रैक्टर-ट्रॉली, केबल और अन्य सामान लेकर मजदूर फरार हो गए। पीड़ित ने इंचौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिवाया स्थित कान्हा ग्रीन सिटी निवासी रविंद्र तोमर सरकारी विभागों में बिजली के कामों की ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने इंचौली के मसूरी गांव में अपना स्टोर बना रखा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली व केबल सहित अन्य सामान उन्होंने मजदूरों को काम करने के लिए दे रखा था। आरोप है कि मजदूरों के ठेकेदार अजय और उसके साथ काम करने वाले गुड्डू, प्रताप, शिवसागर, मनोज, राजकुमार और दो अन्य साथी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार ड्रम केबल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें