दौराला। गांव शाहपुर जदीद निवासी ग्रामीण जयवीर ने पड़ोसी पर गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जयवीर ने बताया कि उसका पड़ोसी चार दिन से उसके साथ गाली गलौज कर रहा है। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूर्व में भी पड़ोसी उसके बेटे के साथ मारपीट कर चुका है, जिसमें दौराला थाने में शिकायत की गई थी। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।