बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी नेहा (18) ने बृहस्पतिवार शाम सल्फास निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। परिजनों ने पहले कस्बा स्थित निजी चिकित्सक को दिखाया। गंभीर हालत होने पर मवाना स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव स्थित श्मशान पर परिजनों ने बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।