दरअसल, मेडिकल कॉलेज में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें से एक मृतक (54) मेरठ के रहने वाले थे और दूसरे (84) मोदीनगर के। रात में ही दोनों की बॉडी पैक कर दी गई, लेकिन वृद्ध के स्थान पर मेरठ निवासी मृतक का शव उन्हें दे दिया गया। मेरठ के मृतक के परिजनों को वृद्ध का शव दे दिया गया।
वृद्ध का रात में ही मेरठ में अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि दूसरा शव लेकर मोदीनगर पहुंच गए। सुबह जब अंतिम संस्कार कर रहे थे तो चेहरा देख लिया। पता चला कि बॉडी गुरुवचन की नहीं है। इससे खलबली मच गई।
उन्होंने इसकी शिकायत मेडिकल में की। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब एंबुलेंस से यशपाल का शव लेने के लिए मोदीनगर भेजी गई है और वहां से यशपाल के शव को मेरठ लाया जाएगा। इस मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/