फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही पर बिफरे ऊर्जा मंत्री

विज्ञापन
सतवाई के इंटर कॉलेज में सिवाल खास के विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर? - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। सूबे के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा चौधरी ईलम सिंह इंटर कॉलेज सतवाई में की। इस दौरान विकास कार्यों में मिली खामियों पर अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सिवालखास क्षेत्र की समीक्षा करते हुए चेताया कि अफसर सुधार जाएं। पूर्व की सरकारों में जो होता रहा है अब नहीं चलेगा। अब सरकार बदल गई है। भ्रष्टाचार भूलना होगा। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों का सभी को लाभ मिलें। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर पंचायत सिवाल, हर्रा, खिवाई और करनावल में कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार की मिली शिकायत की जांच करने के जिलाधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तय शडयूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर फुंकने का कारण भी अधिकारी समीक्षा के दौरान नहीं बता पाए। बैठक में खिवाई नगर पंचायत में सबसे ज्यादा लाइन लॉस मिला। जिस पर अधिकरियों को पुलिस की मदद से बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि जिस गांव में लाइन लॉस कम होगा वहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। बैठक में मौजूद विधायक जितेंद्र सतवाई ने भोला में सालों से बंद जल शोधन केंद्र को शुरू नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। विधायक ने क्षेत्र के जर्जर हुए नालों, रजवाहों और नानू गंगनहर पुलों को जल्द बनवाए जाने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों को गड्डा मुक्त करने की मांग की। बैठक में नगर पंचायत सिवाल, हर्रा, खिवाई के ईओ के नहीं आने को प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने डीएम से स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा। बैठक में स्वास्थ्य, सिंचाई, ब्लाक स्तर के कामों की भी समीक्षा की गई। यहां ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे बैठक में आई शिकायतों के निस्तारण की जांच अगली समीक्षा बैठक में एक माह बाद करेंगे। शिकायतों पर काम नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बैठक में डीएम अनिल ढींगरा, एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसडीएम मेरठ अंकित खंडेलवाल, प्रबंधक पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड अरविंद मलप्पा बंगारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आशुतोष सारस्वत, सीएमओ डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे। बैठक में विधायक जितेंद्र सतवाई, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पंकज ठाकुर, संजय घाट, संचित भोला, तेजवीर सुरानी, ओमकार छूर, नीरज नेक, विनोद टिमकिया, हरेंद्र चौधरी, करुण चौधरी, सोनू पूनिया, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें