फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नीरू पाठक ने मिक्स रिले में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 4वीं साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन रांची में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ से दो ऐथलीट रीत और नीरू प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को नीरू ने टीम इवेंट 4 गुणा 400 मिक्स रिले इवेंट में प्रतिभाग किया और देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में इंडिया टीम ने 3 मिनट 20.13 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। नीरू पाठक इंडिया टीम का हिस्सा रही। नीरू के पदक प्राप्त करने पर उनके कोच विशाल ने भी उन्हें बधाई दी। नीरू यहां मेरठ में एनएएस इंटर कालेज के मैदान में कोच विशाल से प्रशिक्षण ले रही हैं। नीरू इससे पहले कई प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर चुकी हैं। सीनियर ओपन नेशनल में नीरू ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में रजत, 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में स्वर्ण पदक जीता था। जूनियर नेशनल में 400 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में मीट रिकॉर्ड के साथ नीरू ने स्वर्ण पदक जीता। 4 गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। अभी वह इस प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में भी हिस्सा लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें