मेरठ। संगिनी एकता मिलन क्लब पल्लवपुरम ने रविवार को दीपावली एवं करवाचौथ का कार्यक्रम जेएस एकेडमी में आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्योत्सना माहेश्वरी, संगीता, अमिता और मंजू रहीं। करवाचौथ क्वीन नीरजा शर्मा बनीं। सभी महिलाओं ने मिलकर नृत्य किया। मनोरंजक खेल खेले गए। जिनमें रेनू सिंह, पूनम गुप्ता, मीनू अरोड़ा, और गीता भटनागर ने उपहार जीते। कार्यक्रम में अनीता मित्तल, ज्योत्सना, ममता और कृष्णा का योगदान रहा। संवाद