मेरठ। आईएमए लेडीज विंग ने रविवार को आईएमए हॉल में दिवाली मेला लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. विपिन टाडा उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. मनीषा त्यागी, आईएमए सेक्रेटरी डॉ. विकास गुप्ता और प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. आलोक अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीलिमा अग्रवाल, डॉ. चारू गर्ग और सरिता राजीव रहीं। कार्यक्रम रंग-बिरंगी झालरों, दीयों और रंगोलियों से छाया हुआ था। मेले में पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, सजावटी वस्तुओं, हस्तशिल्प और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। दिवाली महोत्सव की थीम गोल्डन और रेड रखी। आईएमए लेडीज विंग की अध्यक्ष अमिता सिंह ने सभी सदस्यों और आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।