मेरठ। रैपिड कॉरीडोर के तहत दिल्ली रोड और रुड़की रोड का जोनल प्लान एनसीआरटीसी ने तैयार किया है। इसका प्रजेंटेशन प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष के समक्ष बुधवार को होना था, जो बाद में टल गया। अब यह शुक्रवार को दोपहर में होगा। इससे पहले शासन में प्रजेंटेशन हुआ था। इसके बाद चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर (सीटीसीपी) ने कई सुधार के निर्देश दिए थे। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि एनसीआरटीसी की ओर से रिवाइज्ड जोनल प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को एनसीआरटीसी की ओर से प्रेजेंटेशन होना था लेकिन कुछ सुधार के लिए उन्होंने दो दिन का समय लिया है। नई टाउनशिप को लेकर नियोजन, अभियंत्रण तथा संपत्ति आदि विभागों की बैठक कर उन्हें काम में तेजी लाने की निर्देश दिए गए।