सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ की ओर से सीनियर डिवीजन प्रथम वर्ष के लिए नामांकन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यालय की कक्षा 11वीं के लगभग 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य विनय कुमार ने विद्यार्थियों को एनसीसी के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में देशभक्ति, सेवा भावना और आत्मविश्वास का विकास करती है। एनसीसी केयरटेकर मैथ्यूज बर्नाड और निधि डेनिस ने भी विद्यार्थियों को एनसीसी से मिलने वाले अवसरों और इसके महत्व से अवगत कराया। नामांकन प्रक्रिया 72 यूपी बटालियन की कमान अधिकारी कर्नल वंदना ग्रोवर और एडम ऑफिसर कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी के निर्देशन में संपन्न हुई। परीक्षा के संचालन में सूबेदार संजीव कुमार, हवलदार अजीत सिंह, हवलदार सतेंद्र वशिष्ठ, कैप्टन पंकज राठी तथा गर्ल्स इंस्ट्रक्टर निशा ने सहयोग किया।