फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से शुरू होगा एनसीसी शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 71-बटालियन एनसीसी की ओर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 25 मई से शुरू हो रहा है। यह तीन जून तक चलेगा। इसका आयोजन शांति निकेतन विद्यापीठ गंगानगर में किया जाएगा। शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण और मैप रीडिंग का अभ्यास कराया जाएगा। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा और साहसिक गतिविधियों का भी प्रशिक्षण मिलेगा। आत्मरक्षा, सैन्य इतिहास और शारीरिक फिटनेस जैसे विषयों पर भी ध्यान दिया जाएगा। कैडेट्स को वाद-विवाद, क्विज और फायरिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और राष्ट्रीय सेवा की भावना विकसित करना है। कर्नल चौधरी ने गर्मी को देखते हुए बचाव के निर्देश भी दिए और स्वस्थ, पौष्टिक व साफ खाना उपलब्ध कराने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें