फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद की बैठक में समरसता और भाईचारे पर जोर

विज्ञापन
जानीखुर्द। रालोद की बैठक को संबो​धित करते हुए रालोद नेता फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। सिवाल खास कस्बे में राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए। समरसता और एकता से ही एक मजबूत समाज व सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और सर्वसमाज के सम्मान व अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा है। आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना बनाए रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सम्मेलन की अध्यक्षता असलम और संचालन रवि भारत चिकारा ने किया। इस अवसर पर पप्पू, आस मोहम्मद, राशिद, बिलाल, विक्की, फुरकान, हाकिम, मुस्तकीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें