फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 08:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बृहस्पतिवार को 72 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। एनसीसी ऑफिसर डॉ. विजयपाल सांवरिया ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में मेरठ पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म इंटर कॉलिज और सीएबी इंटर कॉलिज के लगभग 65 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत कैडेट्स द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से हुई। यह तिरंगा यात्रा मेरठ पब्लिक स्कूल से शुरू होकर शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा रैली का नेतृत्व सूबेदार संजीव कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें