फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने लगाए पौधे

विज्ञापन
सरधना। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में एनसीसी कैडेट्स ने ए
विज्ञापन
सरधना। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा के परिसर में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर और प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में आम, नीम, बबूल, कनेर, गुड़हल, जामुन और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 55 पौधे लगाए। इस दौरान कैडेट्स ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें