फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने किया आकाश में उड़ने का अनुभव

विज्ञापन
सरधना।  22 यूपी गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में बुधवार को किला रोड स्थित डेयरी फार्म पैरासेलिंग
विज्ञापन
सरधना। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में बुधवार को किला रोड स्थित डेयरी फार्म पैरासेलिंग ग्राउंड में एडवेंचर गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें 45 एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग कर रोमांच का अनुभव लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन और सूबेदार मेजर सूरत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कैडेट्स ने पैरासेलिंग के दौरान उत्साह के साथ भाग लिया और आसमान में उड़ान भरने के रोमांच का अनुभव किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पैरासेलिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां रोमांच के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होती हैं। इससे मानसिक तनाव कम करने और नई चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। गतिविधि के दौरान कैडेट्स में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने पैरासेलिंग के अनुभव को रोमांचकारी और यादगार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें