मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हिस्सा है।
22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर और महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार के नेतृत्व में 28 कैडेट्स ने इसमें भाग लिया। कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स से स्वच्छता के महत्व को समझने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।