शुक्रवार को एडीजी एनसीसी निदेशालय उप्र मेजर जनरल अरुण साप्रा ने कैंट स्थित एनसीसी के ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रुप मुख्यालय एवं उसके अंतर्गत आने वाली बटालियनों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। एडीजी ने एनसीसी कैडेट्स से दिनचर्या, अभ्यास और सेना से संबंधित सवालों पूछे।
मेजर जनरल अरुण साप्रा ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन अभ्यास, नशीली दवाओं का दुरुपयोग, पर्यावरण सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा को लेकर एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी के बारे में जानकारी ली। कहा सेना में भर्ती को लेकर एनसीसी का विशेष योगदान रहा है। युवाओं को देश सेवा के लिये तैयार करने में एनसीसी एक अच्छा ट्रैक बन चुका है।