फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नव्या की शानदार गेंदबाजी से पंचवटी की जीत

Tue, 02 Dec 2025 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुजफ्फरनगर स्थित अहलावत क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पंचवटी क्रिकेट अकादमी और अहलावत गेम सिटी बी के बीच मैच हुआ। पंचवटी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में अहलावत अकादमी को 164 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें नव्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 58 रन बनाए। तुषार पाल 19 और लक्षित राणा ने नाबाद 11 बॉल में 19 रनों का अहम योगदान दिया। अहलावत अकादमी के गेंदबाज रिया भाटी ने दो, वेदांग, वेदिका, रूद्र ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहलावत अकादमी की टीम 31.3 ओवरों में मात्र 123 रनों पर सिमट गई। अर्जुन ने 34, वेदांग ने 20 और रिया भाटी ने 15 रन बनाए। पंचवटी अकादमी के गेंदबाज नव्या ने गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया। शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवरो में 25 रन देकर आधी टीम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 विकेट लिए। हर्ष राणा को दो व रोहन तुषार ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी अकादमी ने 40 रनों से मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की हीरो रही नव्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच उमेश ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें