अपहृत नवविवाहिता की बरामदगी की खबर परीक्षितगढ़ में आग की तरफ फैली। उसके पिता, भाई और भाभी के साथ सैकड़ों लोग कचहरी में पहुंच गए। सबकी नजर पुलिस के पहरे में मौजूद नवविवाहिता पर थी। इस बीच भाभी उसे समझाने लगी तो वह चीखते हुए बोली कि सारा परिवार शहजाद के बारे में जानता है। वह उसके साथ ही रहेगी।
समाज को क्या जवाब दूंगा
नवविवाहिता से पिता और भाभी ने बात करने का प्रयास किया। लेकिन वह पहले तो कुछ नहीं बोली। जिस पर बुजुर्ग पिता नम आंखों से बोला कि बेटी इज्जत खराब हो जाएगी। समाज को क्या जवाब दूंगा। तेरे भाई को गोली भी मार दी। इस पर वह खामोश हो गई। बढ़ला ग्राम प्रधानपति चीकू समेत कई लोग कोर्ट में पहुंचे। सबकी मंशा थी कि नवविवाहिता अपने परिजनों के पक्ष में बयान दे दे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को कचहरी को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
मार्कशीट लेकर पहुंची
नवविवाहिता के पास उसकी हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट थीं। उसने मार्कशीट दिखाते कहा कि वह बालिग है। महिला थाने में पुलिस के बयानों भी उसने शहजाद के साथ रहने की बात कही है। पुलिस ने बताया है कि नवविवाहिता बीए पास है।
पहले क्यों खामोश था परिवार
पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता ने बताया कि वह शहजाद को करीब दस साल से जानती है। कभी परिवार ने उसको नहीं रोका। सब कुछ चलता रहा। लेकिन कभी परिवार ने जुबान नहीं खोली। पहले क्यों खामोश रहे। पुलिस ने जब पूछा कि जब शहजाद से शादी करनी थी कि क्यों दूसरे युवक से शादी की। जिस पर वह खामोश हो गई।