आज से नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों के लिए होटलों में भी पूरी तैयारी है। होटलों में फलाहारी थाली की विशेष सुविधा रहेगी। यहां आकर भी लोग व्रत खोल सकते हैं। शहर के होटल व रेस्टोरेंट्स में फलाहारी थाली की पूरी सुविधा है। खास बात यह कि रेस्टोरेंट व होटल अब व्रत की थाली में कम चिकनाई व कम चीनी का प्रयोग करने पर ध्यान दे रहे हैं। नवरात्र थाली में जो भी व्यंजन बनाए जा रहे हैं उसमें इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि वो कम से कम चिकनाई और चीनी में तैयार हो सके। मीठे व्यंजन खीर, हलवा, रबडी आदि में बहुत कम चीनी का प्रयोग हो रहा है। वहीं फलों की चाट, जूस, रायता, छाछ, रोस्टेड आयटम जैसे व्यंजनों पर विशेष फोकस रहेगा। शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंट में नवरात्र थाली की व्यवस्था रहेगी। 150 से लेकर 250 रुपए में थाली है।
ये रहेंगे आयटम
नवरात्र की थाली में कुट्टू की पूरी, कुट्टू आलू कचौरी, साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना नमकीन, मूंगफली चाट, मूंगफली टेस्टी, नमकीन मूंगफली, साबूदाना नमकीन, आलू लच्छा, कुट्टू नमकीन, राजगीर लड्डू, चौलाई बर्फी, चौलाई पूरी, सिंघाड़ा आटे का हलवा, नमकीन सिंघाड़े, आलू हलवा, अरवी हलवा, आलू पापड़, अरवी चिप्स, केला चिप्स, रबड़ी, साबूदाना खीर, सामक चावल, लस्सी, छाछ, रायता, फलों की चाट, आलू सब्जी, कद्दू की सब्जी, केले के कोफ्ते, केले की पूरी, कुट्टू पकौड़ी, फलों के जूस, मखाना खीर, मूंगफली कढ़ी, साबूदाना चाप, आलू बड़ा, साबूदाना कटलेट, लौकी की लौंज, लौकी की सब्जी आदि व्यंजन मिलेंगे।
शुद्धता का रखें ख्याल
व्रत की थाली में व्रत संबंधी विभिन्न आयटम है। परोसने में शुद्धता और सफाई का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सेंधे नमक में ही पूरा खाना बनाया जा रहा है।
हर्षवर्द्धन जर्नल मैनेजर सम्राट हैवेंस गढ़ रोड