सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित नवोदय प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबले की विजेता
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित नवोदय प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में कक्षा 12वीं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 11वीं की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने अनुशासन कौशल और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं की टीम ने निर्णायक क्षणों में बेहतर रणनीति अपनाते हुए विजय सुनिश्चित की। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल का आनंद लिया। पीईटी मुकुल सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। उप प्राचार्य रश्मि सिंह, आकांक्षा भटनागर, अजीत कुमार, मोहम्मद असलम, प्रतिभा कौशिक, मंजू दुबे, दीपक बाबूराव व डॉ. आरसी पांडेय ने खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना का सराहा।