मेरठ। नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही है। सोमवार को प्रयागराज से मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 8:20 की बजाय शाम दोपहर 3:27 बजे यानी लगभग सात घंटे लेट पहुंची। इसका असर सहारनपुर मेरठ के रास्ते प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन से सोमवार को शाम 7:50 की बजाय रात्रि 10:45 बजे रवाना हुई। मेरठ से दिल्ली की तरफ जाने वाली बांद्रा टर्मिनल गाड़ी संख्या 19020 शाम 4:57 बजे की बजाय 6:28 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। इस दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ब्यूरो