फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी रद, 14 घंटे देरी से आई संगम 

Sun, 12 Nov 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगातार देरी से चल रहीं संगम और नौचंदी एक्सप्रेस की हालत कोहरे के कारण और खराब हो गई है। शनिवार को नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित आगमन से करीब 12 घंटे देरी से रात 8:23 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। लेट आने के कारण उसे रद कर दिया गया। वहीं संगम एक्सप्रेस भी निर्धारित आगमन समय से 14 घंटे देरी से रात नौ बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के संबंध में रात नौ बजे तक रेलवे अधिकारी यह निश्चित नहीं कर पाए कि ट्रेन आएगी या फिर रद रहेगी। वहीं उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे, छत्तीसगढ़ दो घंटे, अहमदाबाद मेल दो घंटे लेट रहीं। रेलवे अधिकारियों की माने तो कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन


आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली 
मेरठ। टीपीनगर, माधवपुरम, मोहकमपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों में रविवार को चार घंटे बिजली गुल रहेगी। टीपीनगर में 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग के कारण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। इसके अलावा 13 नवंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शताब्दीनगर ट्रांसमिशन पर बिजली गुल रहेगी। यहां पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें