फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले में बैग में बम की अफवाह, हड़कंप

Sat, 28 Apr 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नौचंदी मेले में शुक्रवार रात को लावारिस बैग में बम होने की अफवाह ने पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। कंट्रोल रूम पर जैसे ही सूचना फ्लैश हुुई तो पूरे मेले में चेकिंग अभियान चला गया। डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

मेला परिसर में पटेल मंडप से कुछ दूरी पर एक लावारिश बैग रखा था। इस बीच लोगों ने शोर मचा दिया कि कोई युवक बैग छोड़कर भाग निकला। जिस पर आसपास के लोग बैग से पीछे हटने लगे। पुलिस को सूचना दी गई कि बैग में बम हो सकता है, पता नहीं किसका बैग है। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला, मेला प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आनन फानन में डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। जैसे ही पुलिस के डॉग बैग के पास पहुंचा और वहीं रूक गया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। जिसके बाद बैग देखा तो उसमें अंदर आर्टीफिशियल ज्वैलरी थी। बाद में पता चला कि मेले में दुकान लगाने के वाले ठेकेदार का बैग था। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बाद में सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें