फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेला का आगाज

Mon, 04 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन करते मंडलायुक्त और महापौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौचंदी मेले का रविवार को आगाज हुआ। इस दौरान चंडी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। साथ ही बाले मियां की मजार पर भी चादरपोशी की गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़ गए। जमकर आतिशबाजी की गई। अधिकारियों ने मेले के महत्व पर प्रकाश डाला।   
विज्ञापन

कमिश्नर आलोक सिन्हा, महापौर हरिकांत अहलुवालिया और नगरायुक्त ने गणपति पूजन किया। शहीद द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। भारत माता समेत मेला परिसर में लगी अन्य प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। मां चंडी देवी मंदिर में पूजन और बाले मियां की मजार पर चादरपोशी की गई। कमिश्नर ने मेले के ऐतिहासिक महत्व को संजोए रखने के लिए समन्वय समिति के गठन की बात कही।   महापौर हरिकांत अहलुवालिया ने मेले के सांस्कृतिक महत्व का वर्णन किया। डीएम पंकज यादव और एसएसपी दिनेश चंद्र दूबेे ने मेले के आयोजन में सहयोग का आश्वासन दिया। एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल और नगरायुक्त उमेश प्रताप ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
  निगम चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक (जल) संजीव रामचंद्र, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, सोमेंद्र तोमर, रविंद्र तेवतिया, एमडीए बोर्ड सदस्य डा. राजेश कुमार, भाजपा नेता विनीत शारदा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पार्षद, सेंसरपाल, पंकज कतीरा, शाहिद अब्बासी, दीवानजी शरीफ, सुनील दत्त सैनी, ऋषिपाल चौधरी, अफजाल सैफी, नरेश, सोहनलाल, सुनील कुमार, मौ. चांद, हिफजुर्रहमान अंसारी, वसीम गाजी, सरबजीत कपूर, गौरव कुमार, तरुण गोयल, कमलदत्त शर्मा आदि रहे। 

नहीं पहुंचे सांसद और विधायक 
मेला उद्घाटन के समय भाजपा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल नहीं पहुंचे। निगम के पार्षदों की संख्या भी नगण्य रही। 

15 के बाद परवान चढे़गा मेला
उद्घाटन समारोह के दौरान मेला स्थल रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाया। फूल और घास से बिखेरी गई हरियाली ने जनता का मन मोह लिया। आतिशबाजी का नजारा भी मन को मोहने वाला रहा। हालांकि अधिकांश दुकानों में अभी काम चल रहा है। परंपरा के तहत होली के बाद दूसरे रविवार को नौचंदी मेले का उद्घाटन किया जाता है। इन दिनों बुलंदशहर में नुमाइश चल रही है। ऐसे में 15 अप्रैल के बाद ही दुकानदार नौचंदी मेला पहुंचेंगे। इसके बाद ही मेला परवान चढ़ पाएगा। 

समिति में नहीं रखे जाने पर नाराज 
चंडी देवी मंदिर के पुजारी महेंद्र कुमार शर्मा और बाले मियां मजार के मुतवल्ली मुफ्ती अशरफ, उर्स कमेटी के अध्यक्ष इकराम सैफी ने मेला समिति में सदस्य नहीं बनाए जाने और मेला उद्घाटन का निमंत्रण नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। सभी ने उपेक्षा की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। उधर, महापौर ने सभी को अधिक सम्मान देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें