फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटर के पिता से मारपीट करने वाला धरा, खुद को बता रहा है सचिवालय में अधिकारी

Sun, 07 Oct 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हमले का आरोपी मुशर्रफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में नेशनल शूटर शहजर रिजवी के पिता से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अपने आप को सचिवालय में अधिकारी बता रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिय है।

विज्ञापन


मेरठ से सटे मवाना खुर्द में शहजर रिजवी के पिता श्मशाद रिजवी (58) अपने आवास से रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान आरोपी मुशर्रफ ने उन पर हमला बोल दिया। शहजर के पिता श्मशाद  के अनुसार वह सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान उनके ही गांव का मुशर्रफ(60) हाथ में लाठी लिए हुए उनके नजदीक पहुंचा। यहां पहले उनके साथ आरोपी ने गाली-गलौज की और फिर उन पर लाठी से हमला कर दिया। 

आरोपी ने शहजर के पिता को दौड़ा लिया और कई बार हमला किया। श्मशाद रिजवी ने जैसे-तैसे जान बचाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार हमलावर खुद को वायुसेना का रिटायर्ड अधिकारी और सचिवालय में कार्यरत बता रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। हमले में श्मशाद रिजवी को हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन


थाना इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट के मुताबिक अभी तक की जांच-पड़ताल में आरोपी के पास सचिवालय में होने का प्रमाण भी मिला है साथ ही दिमागी रुप से ठीक न होने का भी सर्टिफिकेट मिला है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है या नहीं इसके लिए उसका मेडिकल कराया जाएगा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

नेशनल शूटर शहजर रिजवी के पिता शमशाद रिजवी
गौरतलब है कि मेरठ के शहजर रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग के साथ पहले पायदान पर हैं। कोरिया चैंपियनशिप में पहले भी स्वर्ण पदक पर निशाना लगा चुके शहजर इन दिनों भी पदक के लिए खेल रहे हैं।पिछले दिनों हुई इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) की ताजा रैंकिंग में रिजवी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

भारतीय वायुसेना के जवान रिजवी ने मैक्सिको में मार्च में हुए विश्व कप के पहले चरण में विश्व रिकॉर्ड (242.3) के साथ स्वर्ण पदक जीता था। हाल ही में चांगवान में खत्म हुए दूसरे चरण में उन्होंने रजत पदक जीता था। रिजवी सहित दस भारतीय शीर्ष दस में शुमार हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें