इसके बाद नेशनल शूटर ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे खिलाडिय़ों के साथ चार नवंबर को रमाला में दौरे पर आने वाले सीएम योगी से गुहार लगाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी, डीजीपी यूपी को ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी है।
वहीं, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि घटना 25 अक्तूबर की है। वह बाजार के बीच में अपनी कार लेकर खड़ा था। मना करने पर उसने दरोगा के साथ अभद्रता की। मारपीट जैसा कोई मामला नहीं है। यह मामला अपनी जीडी में भी दर्ज किया हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/