फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर कन्हैया लाल की तरह हत्या करने की किया कमेंट

Sat, 23 Aug 2025 09:23 PM IST
प्रत्युष शर्मा अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, मेरठ

सार

कन्हैया लाल पर आधारित मूवी उदयपुर फाईल्स दिखाने पर अखिल भारतीय हिन्दु सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने सोशल मीडिया पर दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सचिन सिरोही ने जान से मारने की धमकी मिलने का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। अखिल भारतीय हिन्दु सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को फेसबुक पर पोस्ट कर दूसरे संप्रदाय के युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। कन्हैया लाल की तरह हत्या करने की बात कहकर उन पर फिल्म बनाकर फ्री टिकट बांटने की बात भी कमेंट्स में कही गई है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा पीवीएस मॉल में उदयपुर फाइल्स फिर लगाई गई है। एक दूसरे संप्रदाय के युवक ने पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें कन्हैया लाल पर जूता लगाकर पोस्टर जलाया गया है। यह पोस्टर लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद में जलाने की बात सचिन सिरोही ने बताई है। इसकी भी वह शिकायत पुलिस प्रशासन से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर फाइल्स दिखाने के बाद मिली धमकी

दरअसल सचिन सिरोही उदयपुर फाइल्स लोगों को दिखा रहे है और उसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर भी डाल रहे है। शनिवार शाम को पीवीएस मॉल पर अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में हिन्दू समाज के लोगों को दिखाई गई। सचिन ने बताया कि एक वीडियो जो मेरठ का बताया जा रहा है जिस वीडियो में उदयपुर फ़ाइल्स मूवी का पोस्टर जलाया जा रहा है उसपर जूते से कुचला जा रहा है। जिसमे सभी विधर्मी अपनी गलत मानसिकता का परिचय दे रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


सादर अली नाम के युवक ने दी धमकी

सचिन सिरोही ने बताया कि सादर अली नाम के युवक ने उनको फेसबुक पर कमेंट्स करके जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सादर अली और कन्हैया लाल पर बनी उदयपुर फाइल्स का पोस्टर जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें