मेरठ। जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि सिविल व दीवानी के वादों का जन सामान्य को आपसी सुलह और समझौते के आधार पर सस्ता व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अदालत का आयोजन किया जाता है। संवाद
-----
13 तक करें तीसरा शस्त्र सरेंडर
मेरठ। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि ऐसे शस्त्र लाइसेंसी जिनके पास तीन शस्त्र दर्ज हैं, वह अपने तीसरे शस्त्र को 13 दिसंबर तक जमा या सरेंडर कर दें। ऐसा न करने पर तीसरे शस्त्र लाइसेंस को निरस्त मानकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद