राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
5 फरवरी को सिद्ध क्षेत्र 'बाबा औघड़नाथ का मंदिर' में स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन करेंगे व 1857 की क्रांति के 'शहीद स्मारक का अनुभव कर महाभारत कालीन ऐतिहासिक स्थल हस्तिनापुर के लिए रवाना होंगे। अंतिम दिवस 6 फरवरी को चौ. चरण सिंह में नागरिक अभिनंदन समारोह के साथ संपान होगा, जिसमे कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार मा. श्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे।
राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के संयोजक हंस चौधरी ने कहा कि इस यात्रा में भाग ले रहे पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को देश की विविधता को प्रत्यक्ष जानने का अवसर मिलेगा और इन युवाओं के माध्यम से यात्रा में मिलने वाले लोग पूर्वोत्तर के बारे में जान सकेंगे। सील यात्रा, भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। इस वर्ष की यात्रा सहभागियों को उत्तर कोरोना समाज को समझने के अवसर देगी।
SEIL कोर्डिनेटर ओइनम रोमोला ने कहा कि गुवाहाटी से ग्रुप चार के हम सब पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं का गाजियाबाद और मेरठ में भव्य स्वागत के लिए आभार एवं धन्यवाद। यहां के स्थानीय परिवारों से हम सभी को स्नेह मिल रहा है। यह बिल्कुल ऐसा है कि जैसे अपने परिवारों से दूर एक दूसरे परिवार में रह रहे हैं। हम सभी यहां ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण के लिए उत्साहित है। स्थानीय नागरिक और अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ रह कर सम्पूर्ण भारतवर्ष की सांस्कृतिक एकता का परिचय मिलता है।