फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हैंडबाल : डीपीएस मेरठ और वसंत कुंज ने जीते मैच

विज्ञापन
पावना इंटरनेशनल मैदान पर नेशनल हैंडबॉल चैंपियन​शिप में गोल करने की को​शिश करती ​खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
अलीगढ़। डीपीएस अलीगढ़ और डीपीएस सोसाइटी की ओर से दि डीपीएस नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को हो गया। पहले दिन डीपीएस मेरठ, डीपीएस झांसी, डीपीएस वसंत कुंज ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित पावना इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर पहले मैच में डीपीएस झांसी ने डीपीएस नवी मुंबई, डीपीएस मेरठ ने डीपीएस बिजनौर, डीपीएस वसंत कुंज ने डीपीएस अलीगढ़, डीपीएस मथुरा रोड ने डीपीएस हापुड़, डीपीएस मेरठ ने डीपीएस भोपाल को हराया। दूसरे चरण में नवी मुंबई ने मथुरा रोड, आरकेपुरम दिल्ली ने डीपीएस अलीगढ़, बोपल ने बिजनौर को हराया। इस दौरान हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि यह खेल शारीरिक फिटनेस, हृदय स्वास्थ्य और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाता है। पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन ने कहा कि हैंडबॉल खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें