फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल क्रिकेट एकेडमी की 142 रन से बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मोहकमपुर बाईपास स्थित वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को नेशनल क्रिकेट एकेडमी और वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 142 रन से मैच जीता। नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 315 रन बनाए। इसमें श्रेय शर्मा ने 71 गेंद में 108 रन, आरिश चौधरी ने 39, जयेश यादव ने 27, विपिन और प्रियांशु ने 25 रन बनाएं । गेंदबाजी में फरदीन, बॉबी, महताब, अभिषेक ने 2-2 और दक्ष, अनिल ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछे करने उतरी वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी 26.5 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें दीपांशु सैनी ने 46, ललित मेहरा ने 28 , अभिषेक ने 26 और अक्षय ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में लवीश ने चार, ऋषभ और वरुण ने दो-दो, श्रेय शर्मा और संचित ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच श्रेय शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें