फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती में राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेलों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विवि में मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों से महिला और पुरुष खिलाड़ी पहुंचे। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि संजीव बालियान ने कहा कि खिलाड़ियों से सकारात्मक सोच और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में अहम भूमिका निभाती हैं। कुलाधिपति डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़ ने कहा कि खेल युवाओं में आत्मबल, दृढ़ इच्छाशक्ति और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि महिला और पुरुष खिलाड़ियों की समान सहभागिता खेलों में समान अवसर और सशक्तीकरण का संदेश देती है। इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतिभागियों ने शिव-गणेश वंदना और राधा-कृष्ण रास नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी ने स्वागत संबोधन किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ आर्म रेसलिंग को प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में व्यापक पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में एआईयू ऑब्जर्वर, विभिन्न विश्वविद्यालयों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें