फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रूस से हस्तिनापुर पहुंचीं नताशा-लोलिता, महाभारतकालीन नगरी को कैमरे में किया कैद

विज्ञापन
द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करती रूस की महिलाएं स्रोत संवाद
विज्ञापन
- हस्तिनापुर से भगवान श्रीकृष्ण के जुड़ाव की जानकारी जुटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के संदेश के प्रति जिज्ञासा अब वैश्विक रूप ले चुकी है। सात समुद्र पार रूस के मॉस्को से करीब 4400 किलोमीटर का सफर तय कर नताशा और लोलिता सोमवार को महाभारतकालीन नगरी हस्तिनापुर पहुंचीं। दोनों ने यहां के प्राचीन और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली। साथ ही, हाईटेक कैमरों से कौरवों-पांडवों की कर्म भूमि रही ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन स्थलों की तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। लोलिता ने बताया कि रूस में बड़ी संख्या में लोग भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानना चाहते हैं।

हस्तिनापुर का नाम सीधे तौर पर महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, जो देश-विदेश के शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। इसी आकर्षण के तहत दोनों विदेशी महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों की जानकारी जुटाने के लिए भारत यात्रा पर निकली हैं। सोमवार को हस्तिनापुर पहुंचने पर उन्होंने प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती शक्तिपीठ मंदिर, उल्टा खेड़ा स्थित पांडव टीला, द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर आदि का भ्रमण कर उनका इतिहास जाना। स्थानीय निवासी मुकेश ठाकुर ने दोनों विदेशी मेहमानों को इन सभी स्थलों के धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


रूस तक पहुंचेगी हस्तिनापुर की प्राचीन संस्कृति

लोलिता ने बताया कि वह अपनी साथी नताशा के साथ भारत के प्राचीन इतिहास को करीब से समझ रही हैं। उनका मुख्य उद्देश्य रूस के नागरिकों को भारत की समृद्ध संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से परिचित कराना है। इसके लिए वह यूट्यूब चैनल का उपयोग कर रही हैं, जिस पर यात्रा के सभी वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




मथुरा, वृंदावन और कुरुक्षेत्र का सफर

हस्तिनापुर के बाद नताशा और लोलिता अपनी इस विशेष यात्रा के तहत मथुरा, वृंदावन और कुरुक्षेत्र जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों का रुख करेंगी। वहां भी वह श्रीकृष्ण से जुड़े इतिहास का अध्ययन करेंगी और अपनी यात्रा वृत्तांत के माध्यम से वैश्विक दर्शकों तक सनातन संस्कृति का संदेश पहुंचाएंगी।

द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करती रूस की महिलाएं स्रोत संवाद

द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करती रूस की महिलाएं स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें