संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति सचिव प्रदीप त्यागी और प्राचार्य प्रो. रंजू नारंग ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया।
कॉलेज सचिव प्रदीप त्यागी ने छात्रों को खेल भावना, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ भाग लेने की प्रेरणा दी। प्राचार्य प्रो. रंजू नारंग ने अनुशासन, नियमों का पालन और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। पुरुष वर्ग में 100 और 200 मीटर में सौरव, 400, 800 मीटर में गौरव, 1500 मीटर में अंकुश, 5000 मीटर में विशेष विजेता बना। वहीं, ऊंची कूद में वासु, लंबी कूद में मोहम्मद कैफ, डिस्कस थ्रो में शिवाकर ने स्वर्ण पदक जीता।
महिला वर्ग की 100, 200, 400, 1500 मीटर दौड़ में आंचल, 800 मीटर में आकांक्षा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ऊंची कूद में अंजलि, लंबी कूद में आंचल व डिस्कस थ्रो में मानसी विजेता बनी। पुरुष वर्ग में गौरव व महिला वर्ग में आंचल चैंपियन बनी। समापन कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. हरमीत सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अंकित कुमार, सुबोध, राजीव, मदनपाल, ललित, आदित्य अरविंद, चिंकेश और अनुज मौजूद रहे।
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना में खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। संस्थान