फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में एनएएस विजेता, मेरठ कॉलेज को चल वैजयंती

विज्ञापन
एन.ए.एस मेa आयोजित क्विज प्रतियोगिता मे भाग लेते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
मेरठ। एनएएस कॉलेज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में बुधवार को अंतरमहाविद्यालय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन राउंड में हुई प्रतियोगिता में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्घ दर्जनों कॉलेजों की टीमें शामिल रहीं। कॉलेज प्रबंध समिति सचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में छात्र-छात्राओं को अपडेट रहना होगा। यहां पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें तराशने के लिए कुशल हाथों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेजबान एनएएस कॉलेज की टीम विजेता तथा मेरठ कॉलेज की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के संचालक डॉ. नवीन गुप्ता ने कॉलेज केपूर्व सचिव स्वर्गीय पंडित गंगादान शर्मा के योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनकी स्मृति में क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कपिल गर्ग ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। वहीं, क्विज में प्रतिभागियों से विश्व इतिहास, समसामयिक घटनाक्रम, सामान्य ज्ञान, अर्थव्यस्था, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिनको क्विज मास्टर्स अनुष्का, मानषी, तनीषा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। तीन राउंड में हुई प्रतियोगिता में एनएएस डिग्री कॉलेज की टीम विजेता एवं मेरठ कॉलेज की टीम उपविजेता रही। परिषद की नियमावली के अनुसार चल वैजयंती उपविजेता टीम को दी गई।
इन कॉलेजों की टीमें रहीं शामिल
क्विज में डीएन कॉलेज, आईएन कॉलेज, वीएमएलजी कॉलेज, गाजियाबाद, एमएम पीजी कॉलेज, मोदीनगर, दीवान लॉ कॉलेज, फैज ए आम कॉलेज आदि की टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव राजेन्द्र शर्मा, पूर्व सचिव अमित शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश ने चल वैजयंती एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में डॉ. संजीव महाजन, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. नवीन चंद गुप्ता, डॉ. कविश्री, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. केके कंसल, डॉ. अनिता शर्मा, अभिषेक भाटिया, विक्रांत कुमार आदि का सहयोग रहा। अंत में संयोजिका डॉ. शिखा चतुर्वेदी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता आज
शिक्षा विभाग में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे लोकतंत्र की सफलता में युवा पीढ़ी की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें